Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

दो मामलों में 11 ग्राम 83 मिलीग्राम कोकीन बरामद,दो युवक काबू ।

ऐलनाबाद, 26 मार्च (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एबीवीटी स्टाफ सिरसा की अलग अलग पुलिस टीम ने दो मामलों में दो युवकों को हजारों रुपए की 11 ग्राम 83 मिलीग्राम कोकीन सहित काबू किए हैं । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबट स्टाफ पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि एबीवीटी स्टाफ की एक पुलिस टीम बीती रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान सदर बाजार सुभाष चौक सिरसा की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब मस्जिद के नजदीक पहुंची तो सुभाष चौक की तरफ से एक नौजवान युवक आता हुआ दिखाई दिया । मुक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भगाने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक शास्वत पुत्र विशाल शर्मा निवासी नजदीक सुभाष चौक सदर बाजार सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 4 ग्राम 16 मिलीग्राम कोकीन बरामद हुई । वही एक अन्य घटना में एबीवीटी स्टाफ की एक पुलिस टीम डी ब्लॉक सिरसा की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया उद्योग अपने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस भागने का प्रयास किया तो युवक शिवम पुत्र सुनील निवासी डी ब्लॉक सिरसा को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्ज से 7 ग्राम 67 मिलीग्राम कोकीन बरामद हुई । एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामलें दर्ज कर जांच संबंधित थाना को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर कोकीन तस्करी की इस नेटवर्क को जुड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Back To Top