Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

निर्माणाधीन मकान से पानी की मोटर चोरी की वारदात सुलझी, आरोपी काबू ।

ऐलनाबाद, 27मार्च (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जिला की थाना शहर सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ए बलॉक सिरसा में स्थित निर्माणाधीन मकान से पानी की मोटर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना के अंतर्गत आने वाली जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि ए बलॉक सिरसा निवासी हितेश कुमार पुत्र केवल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 25 मार्च 2026 की दोपहर के समय अज्ञात युवक ने निर्माणाधीन मकान में घुसकर पानी की मोटर चोरी कर मौका से फरार हो गया था । पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव पुत्र सुनील कुमार निवासी सरस्वती कॉलोनी को सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ उपरांत आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।

Back To Top