Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

श्री राम नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम

– भट्टा कॉलोनी से भगत सिंह चौक तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
हनुमानगढ़। श्री राम नवमी के पावन अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा का शुभारंभ भट्टा कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क से हुआ, जहां पूर्व उपसभापति नगीना बाई, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष निशांत बतरा, युवा नेता आशीष पारीक, अध्यक्ष गौरव शर्मा, सचिव मानव तिवाड़ी उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, पूर्व पार्षद लिखमी चंद, बलजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “जय श्रीराम” के जयकारे लगाते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। डीजे की धुनों पर युवाओं ने नाचते-गाते हुए माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। यात्रा में शामिल झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें राम दरबार की सजीव झांकी ने सभी का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
शोभायात्रा भट्टा कॉलोनी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
अंत में शोभायात्रा भगत सिंह चौक पहुंचकर संपन्न हुई, जहां आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर रोहित राजपूत, आयुष शर्मा, निशांत सिंघल, हिमांशु और आयुष सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
पूरे आयोजन के दौरान शहर में धार्मिक उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। राम नवमी के इस पावन पर्व पर निकली शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं के मन में भक्ति की अलख जगाते हुए एकता और संस्कृति का संदेश दिया।
Back To Top