Flash Story
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।
घग्घर के पट्टड़ों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश

सद्भाव यात्रा से कांग्रेस को नई उर्जा मिलेगी – बृजेंद्र सिंह

ऐलनाबाद, 27 मार्च (रमेश भार्गव)कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा आज शुक्रवार को 174 वें दिन रानियां हल्के में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया । बृजेन्द्र सिंह ने यात्रा की शुरुआत रानियां हलके के गांव साहुवाला में गुरुद्वारे में माथा टेक कर की उस के बाद यात्रा पंजुआना शेखुपुरिया, फतेहपुरिया, जोधपुरिया से होते हुए खारिया में संपंन हुई ।
यात्रा के दौरान साहुवाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि खुशी की बात यह है कि हमारी सद्भाव यात्रा के जरिए जो संदेश हम लेकर निकले वह भाईचारे, आपसी सहभागिता और कौमी एकता का वह लोगों तक पहुंचा है। इस यात्रा को लेकर लोगों में चर्चा भी हो रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस प्रयास से हमने कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा देने में अपनी भूमिका निभाई है और सद्भाव यात्रा कांग्रेस पार्टी को। नई उर्जा देने में कामयाब हो रही है । अब प्रदेश में संगठन भी धीरे-धीरे मजबूत होता नजर आ रहा है। जिलों में संगठन बन चुके हैं, प्रदेश स्तर पर अध्यक्ष भी आ गए हैं, और ब्लॉक व प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी भी जल्द तैयार हो जाएगी। पहले पार्टी के कार्यक्रम नेताओं के इर्द-गिर्द होते थे, लेकिन अब जो भी गतिविधियां हो रही हैं—धरना, प्रदर्शन या अन्य कार्यक्रम—वे मुद्दों पर आधारित हैं, जैसे वोट चोरी या मनरेगा जैसे विषय। हमारी यात्रा भी इसी सोच और संदेश के साथ आगे बढ़ रही है।
कई लोगों को शुरुआत में संदेह था कि यह यात्रा कितने दिन चलेगी या सफल होगी या नहीं। लेकिन मेरा मानना है कि यात्रा की सफलता या असफलता नहीं होती, बल्कि यह एक सफर होता है, जिसका असली उद्देश्य उसे पूरा करना होता है। हमें खुशी है कि हम इस सफर का लगभग तीन चौथाई हिस्सा पूरा कर चुके हैं और अंतिम चरण अब हमारे सामने है।
हमें यह भी भरोसा है कि यात्रा के आखिरी दिनों में, अपनी सुविधा के अनुसार, राहुल गांधी जी भी इसमें शामिल होंगे। हम उनकी प्रेरणा से ही भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को प्रदेश तक लेकर आए हैं और अपने ध्येय की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
इस मौके पर संतोष बेनीवाल- जिलाध्यक्ष, संदीप नेहरा, बीर सिंह दलाल, प्रोफेसर रामचंदर लिंबा, शुभम पुनिया-जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, सही राम सहारण, सुरेंद्र नैन खारिया, पाला राम, सरदार मलागर सिंह, सरदार हरबंस सिंह, चंद्रभान सिंह, सरदार जगतार सिंह, भगत जीत राम, सरदार बलकरण सिंह, सरदार बलवंत सिंह, रोहताश सिहाग पीर खेड़ा, रामपरताप पटवारी, जगदीश थ्योरी, मास्टर देशराज प्रजापति उपस्थित रहे ।

Back To Top