Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

जिले में बढ़ते नशे व चोरियों पर रोक की मांग

हनुमानगढ़। नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीना से मुस्लिम लबाना समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर जिले में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। समाज के पदाधिकारियों ने इस दौरान पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपील की।
इससे पूर्व मुस्लिम लबाना समाज के सदस्यों ने जिला पुलिस अधीक्षक का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। समाज के अध्यक्ष वाली मोहम्मद काले खान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में सीएलजी सदस्य मोहम्मद इस्ताक भाटी, हाजी अलादीन ठेकेदार, रहमत अली, अब्दुल जब्बार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही चोरी की वारदातों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी सुझाव दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाए और सीसीटीवी कैमरों की संख्या में इजाफा किया जाए, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। समाज के सदस्यों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीना ने समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नशे और चोरी जैसी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है और आगे भी इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Back To Top