Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

युद्ध के बीच इजरायल के लिये आवेदन मांगना सरकार की संवेदनहीनता- बृजेंद्र सिंह

ऐलनाबाद,28 मार्च (रमेश भार्गव )कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा आज शनिवार को अपने 175 में दिन की शुरुआत रनियां हल्के के गांव भंभूर से हुई उसके बाद नानकपुर, चकराया,ओटू, अभोली गोविन्दपुरा से होते हुए भगत सिंह चौक, रानियां पर संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा का स्थानीय नागरिकों, ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सुरेन्द्र गोदारा साथीयों सहित कांग्रेस में शामिल- यात्रा के दौरान जोधपुरिया गांव में सुरेन्द्र गोदारा, विक्रम हुडा, मनदीप सराह-पूर्व सरपंच दरियावाला, शंकर सिहाग नंबरदार, सुभाष सिहाग, भगवाना राम मोहम्मदपुरिया, ओम प्रकाश-पूर्व सरपंच जोधपुरिया, रामकुमार-पूर्व सरपंच, डीसी सहारन गोदिका, जतिन खलेरी घोड़ावाली को बृजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन कराई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह ने हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब इजरायल और पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, वहां काम के लिए युवाओं से आवेदन मंगाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार को यह भी समझ नहीं है कि किस परिस्थिति में किस तरह के फैसले लिए जाने चाहिए। उनके मुताबिक, जिस देश में लगातार खतरे का माहौल है, वहां युवाओं को भेजना उनके जीवन को जोखिम में डालने जैसा है, जिसे किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस भर्ती को रोजगार के अवसर के रूप में पेश कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि यह मुख्य रूप से कंस्ट्रक्शन और श्रमिक कार्यों—जैसे लिपाई-पुताई और निर्माण कार्य—के लिए है। बृजेंद्र सिंह ने आशंका जताई कि कहीं यह फैसला किसी बाहरी दबाव का परिणाम तो नहीं, जहां इजरायल अपने युद्ध के नुकसान की भरपाई के लिए भारत से श्रमिकों की मांग कर रहा हो। उनका कहना था कि सरकार को अपने युवाओं की सुरक्षा और भविष्य को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि उन्हें ऐसे हालात में विदेश भेजने का रास्ता खोलना चाहिए।
बृजेंद्र सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र जैसे शांतिप्रिय जिले में भी पिछले डेढ़ साल में अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जो इस बात का संकेत है कि सरकार की पकड़ कमजोर हो रही है। उनके अनुसार, यदि प्रशासन अपने ही राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहा, तो बाहरी फैसलों पर भरोसा करना और भी मुश्किल हो जाता है।
विकास के दावों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के क्षेत्र लाडवा का जिक्र किया और कहा कि वहां की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की हालत ही सरकार के मॉडल की सच्चाई बयां करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर यही विकास है, तो फिर प्रदेश के बाकी हिस्सों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उनके मुताबिक, सरकार जमीनी स्तर पर काम करने के बजाय केवल दावे और प्रचार में ज्यादा व्यस्त है।
रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि बार-बार “बिना पर्ची, बिना खर्ची” के नाम पर पारदर्शिता की बात की जाती है, लेकिन हकीकत यह है कि भर्तियां समय पर पूरी नहीं हो रही हैं। उन्होंने 2019 में निकली भर्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज तक उनकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। उनका कहना था कि सरकार युवाओं को वास्तविक रोजगार देने में असफल रही है, और अब इजरायल भेजने जैसे फैसले यह दर्शाते हैं कि प्रदेश में पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।
इस मौके पर चौ. बीरेंद्र सिंह – पूर्व केंद्रीय मंत्री, संतोष बेनीवाल – जिला अध्यक्ष, संदीप नेहरा, सरदार सुखचैन सिंह, बलवंत राज कंबोज – चेयरमैन ब्लॉक समिति, सुभम पुनिया – जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, सरदार बलविंदर सिंह – पूर्व सरपंच, प्रोफेसर रामचंदर लिंबा, काजल अरोड़ा, धर्मपाल खोखर, मास्टर हरि सिंह, सही राम सहारण, मुंशी राम कंबोज, बलदेव सिंह लहगेवाला, सावन राम – पूर्व सरपंच, सरदार सरजीत सिंह, सरदार जसपाल सिंह, बिंदर सिंह रत्ती, पूरन चंद काकू- पूर्व सरपंच, बग्गा सिंह- पूर्व सरपंच, प्रताप सिंह गुज्जर- पूर्व सरपंच, राजकुमार बीडीसी, राजेंद्र नायक, सरदार जोगेंदर सिंह उपस्थित रहे ।

Back To Top