शिक्षा

सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज में ‘डिजाइनर वॉक 2026’ का भव्य आयोजन: छात्राओं की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल

ऐलनाबाद, 28 मार्च (रमेश भार्गव) सीआरडीएवी (CRDAV) गर्ल्स कॉलेज के  प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा के कुशल मार्गदर्शन और असिस्टेंट प्रोफेसर कवलजीत कौर के नेतृत्व में ‘डिजाइनर वॉक 2026’ का शानदार आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (CDLU), सिरसा के कुलगुरू प्रोफेसर विजय कुमार की धर्मपत्नी और विश्वविद्यालय की ‘फर्स्ट लेडी’ श्रीमती अनुपमा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं व विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएम कॉलेज, फतेहाबाद से असिस्टेंट प्रोफेसर रजनी गुप्ता और प्रीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
अनुपमा कुमारी ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए परिधानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की बेटियां अपनी मेहनत और कौशल से हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में नवाचार (Innovation) को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर चेयरमैन इश कुमार मेहता गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष जगदीश मेहता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. करुण मेहता, सीआरडीएवी स्कूल के प्रिंसिपल कमल मेहता, मैनेजमेंट सदस्य  सरिता मेहता डॉली मेहता, श्वेता मेहता और सीआरडीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. रणजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​प्रतियोगिता के दौरान फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं ने स्वयं द्वारा डिजाइन किए गए नेचर एथनिक गाउन, पंजाबी परिधान और वन-पीस ड्रेसेस पहनकर रैंप वॉक किया। प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा ने अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। कॉलेज प्रबंधन के चेयरमैन ईश कुमार मेहता ने भी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
डोली मेहता ने कहा कि डिजाइनिंग केवल कला नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अपनी पहचान को व्यक्त करने का माध्यम है।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपनी रचनात्मकता पर विश्वास रखें और हर मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करें।
कार्यक्रम में सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज की 75 से अधिक छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, वहीं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे दसमेश गर्ल्स कॉलेज (बादल), गुरु नानक देव खालसा गर्ल्स कॉलेज (बठिंडा) और माता हरकी देवी कॉलेज (ओढ़ां) से भी 30 से अधिक छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता में निर्णायकों  की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. मंजू मेहता (गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज, सिरसा) और डॉ. चनप्रीत कौर (यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ग्रेजुएट स्टडीज) ने निभाई।  इस प्रतियोगिता में नवदीप कौर (बी.ए. प्रथम वर्ष), निशा (बी.ए. द्वितीय वर्ष) और जसनप्रीत (बी.ए. फाइनल ईयर) ने अपनी श्रेणियों में ‘स्टार डिजाइनर’ का गौरव हासिल किया।
छात्राओं के शानदार रैंप वॉक और व्यक्तित्व को सराहते हुए गगनदीप कौर (बी.ए. प्रथम वर्ष) को ‘ग्रेसफुल वॉक 2026’, प्रिया (बी.ए. फाइनल ईयर) को ‘ट्रेंड ऑफ सीआरडीएवी 2026’ और रजनी (बी.ए. फाइनल ईयर) को ‘ग्लैमर 2026’ के खिताब दिए गए।विशेष अतिथि कॉलेज के रूप में दसमेश गर्ल्स कॉलेज, बादल की अंकिता ने ‘ग्रेसफुल वॉक’ में अपनी छाप छोड़ी। इसके साथ ही वैम्पायर कैटेगरी में दसमेश बादल कॉलेज की सगनदीप और  गुरनूर कौर ने खिताब जीता । कोमल प्रीत को ‘स्टार डिजाइनर के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर दीपशिखा ने किया।
कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर  इंदु बाला प्रभजोत कौर, दीपिका रानी किरणदीप कौर, सिमरन कौर, कुसुम, पूनम, अर्जुन सिंह, गुरप्रीत कौर, सोनाली, पूजा जसमीन कौर, रितु, देवजोत, महक, शैफी, सपना, पल्लवी,    सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा कुमारी और कॉलेज प्रबंधन ने सभी विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

Related Articles

Back to top button