Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

निमोद ग्राम में भार्गव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के अनेक प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी शनि मंदिर मूर्ति स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा करना रहा।

बैठक में धर्मेंद्र भार्गव (निमोद) ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अप्रैल 2026 को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात 28 अप्रैल को शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई और उन्हें समाप्त करने के लिए सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। समाज के उत्थान एवं एकता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार को शनि देव मंदिर की कमेटी का गठन किया जाएगा, जिससे धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके।

5 अप्रैल को शनि देव मंदिर कमेटी बनाई जाएगी।

बैठक में धर्मेंद्र भार्गव, मुन्ना लाल भार्गव, अशोक भार्गव, मुकेश भार्गव, दिलीप भार्गव, राम भार्गव, जुगल भार्गव,श्याम भार्गव विमल भार्गव, महेंद्र भार्गव लोकेश भार्गव सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।

*संवाददाता- रमेश भार्गव*

Back To Top