Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

बाबा प्रेमदास जी की पुण्यस्मृति में* *36वाँ विशाल संत समागम एवं भंडारा भव्य रूप से संपन्न*

ऐलनाबाद,29 मार्च (रमेश भार्गव) दिनांक 28 मार्च एवं 29 मार्च को परम पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में आयोजित 36वाँ विशाल संत समागम एवं भंडारा अत्यंत धूमधाम एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों एवं क्षेत्रों से अनेक संत, महंत एवं महामंडलेश्वर पधारे, जिन्होंने अपने अमृतमय आशीर्वचनों से उपस्थित संगत को आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान की। इस अcवसर पर संतों का ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

समारोह में पधारे प्रमुख संतों में

स्वामी दयासागर जी (छुडानी धाम), स्वामी राघवानंद जी (जींद), स्वामी रामेश्वरानंद जी (रानियां, पंजाब), स्वामी सूर्यनंद जी सरस्वती (ईगराह, हरियाणा), स्वामी सत्यप्रकाश जी (पटना, बिहार), स्वामी राजूदास जी (हरिद्वार), स्वामी सुंदरदास जी (समालखा), स्वामी प्रकाशानंद जी, महंत सतपाल दास जी, स्वामी परमानंद जी, स्वामी श्यामानंद जी एवं स्वामी मुनिशानंद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विशेष रूप से ऋषिकेश (उत्तराखंड) से पधारे पूज्य अखंडानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि संगत अत्यंत सौभाग्यशाली है, जिसे परम पूज्य गुरुदेव स्वामी जित्वानंद जी जैसे महान तत्वदर्शी संत का सानिध्य प्राप्त हुआ है।

समागम के दौरान विभिन्न संतों द्वारा कबीर साहेब एवं श्रीमद्भगवद्गीता की वाणी का पाठ एवं सत्संग किया गया, जिससे समस्त वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।

कार्यक्रम में दूर-दराज के प्रांतों, आसपास के गांवों एवं स्थानीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न संतों ने अपने प्रवचनों में वर्तमान समय में सेवा, सुमिरन एवं सामाजिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज में नैतिकता एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी संतों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

संत कबीर वृद्धाश्रम वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सभी का तहेदिल से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Back To Top