ऐलनाबाद, 31 मार्च( रमेश भार्गव ) : शहर के नोहर रोड स्थित अजीज प्रताप खोसा स्टेडियम में अजीज प्रताप खोसा फाऊंडेशन द्वारा 7वां एथलीट मीट का विशाल आयोजन किया गया जिसमें मैराथन, सर्कल कब्बड्डी, नेशनल कब्बड्डी, खो खो एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि हरियाणा बिजली बोर्ड वितरण निगम के डायरेक्टर फाइनेंस रत्न कुमार वर्मा, विनोद गर्ग व का.स्वर्ण सिंह विर्क ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन सिरसा के अध्यक्ष गंगा राम ढाका, नरेंद्र सिंह बड़ेच, हरमीत सिंह ढिल्लों, श्रीमती.कमलेश शर्मा, जय सिंह गोरा, राज कुमार खत्री, गुरदास सिंह दमदमा, रामकिशन कंबोज उपस्थित हुए। जबकि एथलीट मीट की अध्यक्षता फाऊंडेशन के संरक्षक सरदार मलकीत सिंह खोसा ने की। सभी अतिथियों का स्वागत फाऊंडेशन के अध्यक्ष अमरपाल खोसा ने किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पूराने कब्बड्डी खिलाड़ी गुलजार सिंह गोला, बलविंदर सिंह भोलू, बलवंत सिंह देसूमलकाना व जोगा सिंह मिर्जापुर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरचरण सिंह सरपंच, पालिका अध्यक्ष राम सिंह सोलंकी, मास्टर नसीब सिंह, डॉ मदन जैन, गुरदेव सिंह संधू, डॉ राजेन्द्र सरां, वरिष्ठ पत्रकार डॉ एमपी भार्गव, मंगल विर्क रानियां के अलावा फाऊंडेशन के सभी सदस्य मौजूद रहे।

फाऊंडेशन के अध्यक्ष अमरपाल खोसा ने बताया कि मैराथन में अंडर-18 में प्रथम संदीप, द्वितीय रणवीर व तृतीय अंकित रहे। इसे तरह अंडर-40 में प्रथम संदीप चरखी दादरी, द्वितीय रनाल्डो पंजाब, तृतीय विक्रम ऐलनाबाद, अंडर -65 में प्रथम अनिल रोहतक, छिंद्र सिंह नकौड़ा, बलराज कुका ऐलनाबाद, लड़कियों की ओपन मैराथन में प्रथम पूजा धोलपालिया, द्वितीय हिमांशु, तृतीय हरमन रहे। मैराथन के विजेताओं में प्रथम 3100 रुपए, द्वितीय 2100 व तृतीय 1100 रुपए का नगद पुरस्कार के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं मैराथन के चारों वर्ग 4 से 10 तक स्थान प्राप्त करने विजेताओं को 500 रुपए नगद व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 100 मीटर लड़कों में प्रथम प्रदीप मिठनपुरा, द्वितीय गौरव, तृतीय जीवन नगर रंधावा, लड़कियों में खुशी प्रथम, द्वितीय प्रियांशु, तृतीय समरीत, 200 मीटर लड़कों में प्रिंस गिंदड़ा, द्वितीय नसीब खान बाहिया, तृतीय समीर रानियां, लड़कियों में प्रथम इंद्रा देवी बणी, द्वितीय संजीत किनाला, तृतीय जितेन्द्र कौर शेखुखेड़ा, 400 मीटर लड़कों में प्रथम सुर्य ऐलनाबाद, द्वितीय निर्मल गोरीवाला, तृतीय कृषक बणी, लड़कियों में प्रथम मंजू लकड़ावाली, द्वितीय हरमन ओढा, तृतीय मंजू खारी सुरेरा, लांग जंप लड़कों में प्रथम विक्रम बणी, द्वितीय राज आयरन पोहड़का, तृतीय अवतार सिंह रानियां, लड़कियों में प्रथम रितिका, द्वितीय प्रियांशी, तृतीय खुशी, लड़कों की अंडर-16 शाटपुट प्रथम साहिल पोहड़का, द्वितीय पर्श तलवाड़ा, तृतीय रोबिन गिंदड़ा, अंडर -19 लड़कों में प्रथम संजोग ठोबरिया, द्वितीय संदीप ऐलनाबाद, तृतीय साहिबवीर गिल मूसली, लड़कियों में प्रथम मन्नत, द्वितीय दीक्षा, तृतीय मनजोत कौर रहे। सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 700 रुपए, 500 रुपए व 200 रुपए के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खो-खो ओपन लड़कियों में प्रथम खुईया फतेहबाद प्रथम स्थान व धोलपालिया की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो में प्रथम को 3100 रुपए व द्वितीय को 2100 रुपए तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सर्कल कब्बड्डी 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम गांव डेराभिमा, द्वितीय भड़ोलावाली की टीम रही। प्रथम व द्वितीय स्थान पर विजेता टीम को 4100 रुपए व 3100 रुपए के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नेशनल कब्बड्डी 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम अजीज फाऊंडेशन ऐलनाबाद, द्वितीय द्वितीय गांव बणी की टीम रही। प्रथम को 3100 रुपए व द्वितीय को 2100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। लड़कियों की सर्कल कब्बड्डी ओपन में प्रथम मतलोड़ा हिसार, द्वितीय पटोदी गुरूग्राम की टीम रही। प्रथम को 21000 रुपए व द्वितीय को 15000 रुपए व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह जिला स्तरीय लड़कों की सर्कल कब्बड्डी में प्रथम मल्लेकां व द्वितीय गांव रोड़ी की टीम रही। प्रथम को 21000 रुपए व द्वितीय को 15000 रुपए देकर सम्मानित किया गया। दोनों वर्गों के बेस्ट रेड़र व स्टोपर को 3100-3100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। रस्साकसी में प्रथम अजीज फाऊंडेशन, द्वितीय मनमौजी योग क्लास रही जिन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

