Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिसकर्मियों ने जीवन के बहुमूल्य वर्ष बिताकर समाज सेवा का अनूठा उदहारण पेश किया :-एसपी दीपक सहारण

ऐलनाबाद, 31 मार्च( रमेश भार्गव) जिला पुलिस सिरसा में आज सेवानिवृत्त हुए 10 पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस लाइन स्थित प्रशासनिक भवन में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों ने मुख्य रुप से भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढाई । इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुचें एसपी दीपक सहारण ने कहा कि सेवा निवृत हुए पुलिस कर्मियों ने अपने जीवन के बहुमूल्य वर्ष पुलिस विभाग में बिताकर समाज सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पुलिस की नौकरी त्याग और समर्पण का भाव है तथा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को अपनी इच्छाओं का त्याग कर अपने कर्तव्य तथा समाज सेवा को प्राथमिकता देनी होती है । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवा निर्वृत होने वाले पुलिस अधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य किया है,उसी तरह आगे के सामाजिक जीवन में भी अपने आप को कार्यशील रखें और समाज हित के कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लें ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि पुलिस की नौकरी जन सेवा का बेहतरीन माध्यम है पुलिस कर्मी घर से दुर रहते है,और विभिन्न परिस्थितियों में नौकरी करने का अवसर मिलता है,और अपने परिवार को कम समय दे पाते है । उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी अपने फर्ज के लिए सर्दी,गर्मी व बारिश के मौसम में खुद को समर्पित कर अपनी ड्यूटी का निर्वह कर आमजन को सुरक्षित माहौल प्रदान करता है,क्योकिं आमजन को सुरक्षित माहौल देने पुलिस की पहली प्राथमिकता है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मी की जंहा भी ड्यूटी लगे वहां पर अपनी बेहतरीन उपस्थिति दर्ज करवा कर सराहनीय कार्य कर पुलिस विभाग की छवि के लिए काम करना चाहिए,ताकि लंबे समय तक उक्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की कार्य प्रणाली को लोग याद रखें । उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त माध्यम है, जिसमें समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की विशेष आवश्यकता होती है । इस अवसर पर एसपी दीपक सहारण ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में सराहनीय कार्य कर विभाग का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान कर्मियों को अक्सर कठिन परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है और परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते, फिर भी वे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं।

एसपी दीपक सहारण ने आगे कहा कि पुलिसकर्मियों को जहां भी ड्यूटी मिले, वहां अपनी श्रेष्ठ कार्यशैली और ईमानदारी से कार्य करते हुए विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करना चाहिए, ताकि उनका योगदान लंबे समय तक याद रखा जा सके। इस अवसर पर सिरसा पुलिस से सेवानिवृत्त होने वाले महिला निरीक्षक घनश्याम देवी,सुबे सिंह,खजान सिंह,तेजा राम,उप निरीक्षक ओमप्रकाश,मोहिंद्र सिंह,सुग्रीव,महिला उप निरीक्षक उर्मिला देवी,सहायक उप निरीक्षक जसबंत सिंह व प्रधान सिपाही भजन लाल को सिरसा पुलिस की और से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा पुलिस विभाग में उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर कार्यक्रम में डीएसपी संजीव बल्हारा,जिला कल्याण निरीक्षक सीमा सोढ़ी,लाइन अफसर इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह सहित अनेक पुलिसकर्मी व सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के पारिवारिक सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

Back To Top