Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

39 वर्ष 8 महा की उत्कृष्ट सेवाओ के बाद बृजलाल वर्मा सेवानिवृत्त

ऐलनाबाद,31 मार्च (रमेश भार्गव )लोक निर्माण विभाग भवन एवं मार्ग में बृजलाल वर्मा कार्य निरीक्षक अपनी 39 वर्ष 8 महा की संतोषजनक एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग व पी डब्ल्यू डी कर्मचारी संघ के द्वारा उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया
इस समारोह में हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हरीराम जाजड़ा, हरियाणा पी डब्ल्यू डी कर्मचारी संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष तेलुलाम लुगरिया व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बृजलाल वर्मा वर्क सुपरवाईज़र को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ,सुखद एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना की.
प्रदेश महासचिव हरीराम जाजड़ा ने उनके अनुशासित कार्यशैली समर्पण और सौम्य व्यवहार की सराहना करते हुए विभाग एवं संगठन में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया इस अवसर शाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि इन्होंने विभाग एवं संगठन में भरपूर.योगदान दिया है
और भविष्य में भी अपना आशीर्वाद व मार्गदर्शक देते रहेंगे.
हरीराम जाजड़ा ने कहा कि सेवानिवृत्त विभाग से हुए हैं संगठन से नहीं हुएं हैं.
भविष्य में संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए भाईचारे के कार्य करते रहेंगे इस समारोह को सचिव अज़ीज़ हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष दलबीर सिंह,प्रभू दयाल, बिट्टू,सोनु,धर्मपाल,विक्रम, पृथ्वी राम इत्यादि वक्ताओं ने भी संबोधित किया.

Back To Top