Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

सादगी और संस्कार की मिसाल बनी शादी, दूल्हा पक्ष ने लिया सिर्फ 1रुपया और नारियल

ऐलनाबाद,1 अप्रैल( रमेश भार्गव )
ऐलनाबाद क्षेत्र के काशी राम का बास गांव में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां रणवीर स्वामी की पुत्रियां ममता व पूजा का विवाह 26 मार्च 2026 को रामलाल जी स्वामी सांवर व मोहनलाल जी स्वामी रतनगढ़ के सुपुत्रों के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
इस विवाह समारोह की खास बात यह रही कि दूल्हा पक्ष ने कन्या पक्ष द्वारा दिए गए दान-दहेज में से कुछ भी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने केवल 1रुपया और एक नारियल लेकर समाज के सामने सादगी और संस्कार की एक शानदार मिसाल पेश की।
आज के दौर में जहां दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां समाज को प्रभावित कर रही हैं, वहीं इस तरह के कदम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।
यह विवाह न सिर्फ दो परिवारों का मिलन बना, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने का कार्य भी किया।

Back To Top