Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

अभिभावक बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करें :एडीसी अर्पित संगल

ऐलनाबाद , 01 अप्रैल( रमेश भार्गव )जिला के सभी राजकीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए ताकि बच्चों में स्कूल के प्रति आकर्षण और उत्साह बढ़े।


अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबवाली का दौरा कर प्रवेश उत्सव की गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई में सहयोग करें। इसी क्रम में एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार ने राजकीय गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा तथा एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार ने राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली में प्रवेश उत्सव में भाग लिया। इसके अलावा जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंच कर प्रवेश उत्सव से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया और विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से भी बातचीत की। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में सतत प्रयास करें ताकि सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी भी प्रतिस्पर्धाओं में आगे रहें।
प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालयों में नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। विद्यालयों के अध्यापकों ने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं जैसे शिक्षा, पुस्तकें, वर्दी, मध्याह्न भोजन और अन्य योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए और ड्रॉपआउट दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जाये. जिले भर में प्रवेश उत्सव ने शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया और नए स्तर की शुरुआत उत्साह पूर्वक माहौल में हुई,

Back To Top