Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तत्परता से निवारण करें अधिकारी : एसडीएम मोहित कुमार

ऐलनाबाद , 02 अप्रैल( रमेश भार्गव ) हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में वीरवार को उपमंडल कालांवाली में एसडीएम मोहित कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को तत्परता से समाधान के निर्देश दिए। लघु सचिवालय सिरसा में आयोजित समाधान शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनी। आयोजित इस समाधान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई।
एसडीएम मोहित कुमार ने अधिकारियों से कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द, सरल और पूरी पारदर्शिता के साथ करना है ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी या कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रशासन का प्रयास है कि हर शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निपटारा हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। समाधन शिविर में आने वाली शिकायतों का निवारण तत्परता से प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। डीडीपीओ बलजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। नागरिक समाधान शिविरों में पहुंच कर अपनी समस्याओं का निवारण करवा सकतेहै.

Back To Top