Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

ऐलनाबाद , 03 अप्रैल(रमेश भार्गव ) केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के भजन पार्टी कलाकारों ने शुक्रवार को जिला के गांव शेखुपुरिया में आमजन को जागरूक किया।
विभाग के भजन पार्टी लीडर लाला राम, रविंद्र कुमार व एमबीपी रामपाल ने आमजन को बताया कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कलाकारों ने योजनाओं पर आधारित भजनों के माध्यम से लोगों को आयुष्मान भारत चिरायु योजना, किसान सम्मान निधि, कौशल विकास, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, विवाह शगुन योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जल बचत और पौधारोपण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

Back To Top