Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

टेलिग्राम एप्प से जोड़कर 2,89000 रुपए की साइबर ठगी करने के मामलें में एक आरोपी सीकर,राजस्थान से काबू

ऐलनाबाद, 3 अप्रैल (रमेश भार्गव) सिरसा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के  ।तहत साइबर क्राइम थाना सिरसा की टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि खैरपुर कॉलोनी, सिरसा निवासी एक महिला से करीब 2 लाख 89 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर 2025 को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से लिंक प्राप्त हुआ। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह टेलीग्राम ऐप से जुड़ गई, जहां उसे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के माध्यम से मोटा मुनाफा कमाने के संदेश दिखाए गए। साइबर अपराधियों ने महिला को झांसे में लेने के लिए शुरुआत में उसके द्वारा लगाए गए पैसों पर नकली मुनाफा दिखाया और कुछ राशि उसके खाते में वापस भेजी, जिससे उसका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद महिला ने अधिक लाभ के लालच में आकर धीरे-धीरे कुल 2 लाख 89 हजार रुपये निवेश कर दिए। जब महिला ने अपनी पूरी राशि निकालने का प्रयास किया तो संबंधित लिंक बंद हो चुका था और वह ठगी का शिकार हो चुकी थी।इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर 20 मार्च 2026 को साइबर थाना सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान साइबर पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र हरि प्रसाद निवासी गांव मोरदूंगा, जिला सीकर (राजस्थान) को सीकर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और इस ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है । उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा टेलीग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निवेश संबंधी लालच देने वाले संदेशों से सावधान रहें। साइबर ठगी से बचाव के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा उपाय है।

Back To Top