Flash Story
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान को लेकर प्रशासन गंभीर, विभागों के समन्वय से बनेगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था
पक्कासारणा स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने सीडीईओ को सौंपा ज्ञापन
दूध में मिलावट पर सख्ती जारी: जांच अभियान के तहत चार सैंपल लिए, बीकानेर लैब भेजे
शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे मासूम और निर्दोष बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल और कील लगी लाठियों से बेरहमी से पीटने और लड़कियों के कपड़े फाड़ने की घटना बेहद निंदनीय: अभय चौटाला
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा :- एसपी दीपक सहारण
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को करियर एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे सांसद कुलदीप इंदौरा के निवास, पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा का जाना कुशलक्षेम*
वीर शहीद मेजर विकास भांभू के नाम पर होगा हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज
माइक थामते ही पत्रकार नहीं बन जाता कोई: फर्जी पत्रकारिता के बढ़ते चलन ने खड़े किए गंभीर सवाल

8 ग्राम 41 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक काबू ।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}
ऐलनाबाद, 05 अप्रैल (रमेश भार्गव)पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान नजदीकी गौशाला मौहल्ला से बाइक सवार दो युवकों को हजारों रुपए की 8 ग्राम 41 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान कमल उर्फ जोटा पुत्र संतलाल निवासी जांडवाला मौहल्ला सिरसा व बसंत सिंह उर्फ मिट्ठू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी थैड मौहल्ला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान नजदीकी गोशाला मोहल्ला दुर्गा मंदिर सिरसा की तरफ तरफ जा रही थी । इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो नौजवान युवक आते हुए दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त बाइक सवार युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जा से 8 ग्राम 41 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियो के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना शहर सिरसा पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियो से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Back To Top