Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

रात्रि में चले नाइट डोमिनेशन अभियान का उद्देश्य अपराध पर कारगर ढंग से अंकुश लगाना एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना :- एसपी दीपक सहारण ।

ऐलनाबाद, 7 अप्रैल (रमेश भार्गव) पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियो की रोकथाम के लिए जिला के बॉर्डर एरिया में स्थित इंटरस्टेट नाकों पर नाइट डोमिनेशन अभियान चलाकर जिला में प्रवेश करने वाले संदिग्ध किस्म के वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की गई ।इस नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने करीब 197 वाहनों की चेकिंग कर 26 वाहनों के चालन किए। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी दीपक सहारण ने बताया कि सिरसा पुलिस द्वारा रात्रि के समय लोगों को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की टीमें गठित करते हुए नाके लगाकर तथा गश्त आदि करके सुनियोजित ढंग से चैकिंग अभियान चलाया जाता है ताकि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अपराधियों के मन में पुलिस का भय उत्पन्न हो।एसपी दीपक सहारण ने बताया कि सिरसा पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं ताकि अपराधी किस्म का व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में पुलिस की नजरों से बच न पाए। अभियान के तहत रात्रि के समय यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेषकर तौर पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। उन्होंने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि वे समाज के प्रति अपना नैतिक उत्तरदायित्व निभाते हुए असामाजिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस के साथ सांझा करें ताकि प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके। एसपी दीपक सहारण ने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन को सुरक्षित वातावरण देने के लिए वचनबद्ध है और अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए काम कर रहा है। महिलाओं से विशेषतौर पर अपील करते हुए कहा गया है कि वे स्वयं को हेल्पलाइन नंबर-112 पर पंजीकृत करें ताकि जरूरत पड़ने पर जल्द से जल्द उनकी सहायता की जा सके।

Back To Top