Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

पिस्तौल के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला एक अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में ।

ऐलनाबाद,08 अप्रैल (रमेश भार्गव) वर्ष 2022 में गांव धिंगतानिया के नजदीक स्थित मिल्क प्लांट के पास एक घर में हुई डकैती की वारदात में संलिप्त एक अन्य आरोपी को सीआईए सिरसा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा के प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे काबू किया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धिंगतानिया निवासी रोहित कुमार पुत्र रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह गांव धिंगतानिया के नजदीक मिल्क प्लांट में कार्यरत है और घटना वाली रात वह अपने एक साथी के साथ घर पर सो रहा था। देर रात करीब एक बजे 6-7 अज्ञात युवक जबरन घर में घुस आए और पिस्तौल के बल पर दोनों को बंधक बना लिया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे दो मोबाइल फोन, लगभग 8 हजार रुपये नकद तथा एक डीवीआर लूटकर फरार हो गए।पीड़ित की शिकायत के आधार पर 13 फरवरी 2022 को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ डकैती सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच सीआईए सिरसा को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रीतम सिंह पुत्र जिले सिंह निवासी गांव खोरड़ा, जिला झज्जर को गिरफ्तार कर लिया।सीआईए प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पहले ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनकी निशानदेही पर लूटा गया सामान व नकदी बरामद कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top