Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

बाल गोपाल भजन मंडली ऐलनाबाद के सौजन्य से सात दिवसीय धार्मिक यात्रा संपन्न ,

ऐलनाबाद (रमेश भार्गव ) बाल गोपाल भजन मंडली ऐलनाबाद द्वारा संचालित सात दिवसीय धार्मिक यात्रा मंडली अध्यक्ष, श्रीमती मीनू गुंबर के नेतृत्व में गत दिवस संपन्न हुई । यात्रा में महिला संत दीक्षा दीदी की हाजरी भी बहुत महत्व पूर्ण रही उनका आशीर्वाद सभी धर्म प्रेमी यात्रियों पर बना रहा , ऐलनाबाद से लगभग 50 धर्म प्रेमी इस यात्रा में शामिल हुए , यह यात्रा ऐलनाबाद के रामलीला मैदान से शुरू होकर खाटू श्याम, पुष्कर राज,, ब्रह्म मंदिर, सांवरिया सेठ चित्तौड़गढ़, उज्जैन महाकाल , ओंकारेश्वर महादेव, ममलेश्वर ,नलखेड़ा की बगलामुखी सिद्ध पीठ , पशुपति नाथ मंदिर , काल भैरव सिद्धपीठ के अतिरिक्त रस्ते में पड़ने वाले विभिन्न देवी देवताओं के मंदिरों के दर्शन करते हुए राजस्थान के सुप्रसिद्ध मंदिर श्री सालासर बालाजी पहुंच कर श्री राम भगत हनुमान जी के दर्शन किए ।
यात्रा के दौरान भजन मंडली भी साथ होने से वातानुकूलित बस में संकीर्तन निरंतर चलते रहने से धार्मिक यात्रा का आनंद ओर भी बढ़ गया । मंडली की अध्यक्ष श्री मति मीनू गुंबर ने सभी यात्रियों के ठहरने , खाने पीने की उचित व्यवस्था का पूरा पूरा ध्यान रखा , भजन मंडली के सदस्यों सोमबीर , मुस्कान, पायल, मीना सरदाना ने बहुत सुरीले शब्दों में अपने भजन पेश किए , कुल मिलकर यह यात्रा आनंद दायक रही ओर सभी यात्रियों ने जत्था संचालक मीना गुंबर , राकेश कुमार का आभार प्रगट करते हुए आगामी यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया ।

Back To Top