Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

दो मामलो में 61 बोतल अवैध शराब सहित दो व्यक्ति काबू ।

ऐलनाबाद, 8 अप्रैल (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार अवैध रूप से शराब बेचने वालों एवं खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना की दो पुलिस टीमों ने अगल-अलग जगहों से दो व्यक्तियों को 61 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया ।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ने बताया कि थाना की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान वाल्मिकी चौक सिरसा की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से एक व्यक्ति अपने हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए आता हुआ दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी व्यक्ति सौरभ पुत्र गंगाधर निवासी वाल्मिकी चौक सिरसा को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 48 बोतल अवैध शराब बरामद हुई । वहीं एक अन्य घटना में थाना शहर सिरसा की सब्जी मंडी पुलिस चौकी की एक टीम ने गश्त के दौरान कपास मंडी सिरसा क्षेत्र से एक व्यक्ति को 52 पव्वे अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विक्की पुत्र रामप्रताप निवासी शिव चौक अनाज मंडी सिरसा को गिरफ्तार कर लिया । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर अवैध शराब बचने वालों के खिलाफ जांच शरु की गई है ।

Back To Top