Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सीआईए सिरसा पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार युवक को काबू किया ।

ऐलनाबाद, 8 अप्रैल (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने खैरपुर कॉलोनी सिरसा क्षेत्र से स्कूटी सवार एक युवक के कब्जा हजारों रूपए की 11 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सुशील उर्फ चंदू पुत्र राजपाल निवासी गांधी कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान खैरपुर कॉलोनी सिरसा की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब खैरपुर कॉलोनी सिरसा के नजदीकी पहुंची तो सामने से एक स्कूटी सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया । उक्त स्कूटी सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक स्कूटी को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके के कब्जा से 11ग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शरु की गई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Back To Top