ब्रेकिंग न्यूज़

सिम्बला में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा

प्रयास संस्था ने खोला इस सत्र का दूसरा सिलाई-कढ़ाई केंद्र

बराड़ा, (देवेन्द्र राय)। नारी सशक्तिकरण अभियान में अपना एक और कदम बढ़ाते हुए हुए प्रयास समाज सेवा संस्थान द्वारा गांव सिम्बला में इस सत्र के दूसरे सिलाई-कढ़ाई केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेकअप आर्टिस्ट कुलविंदर कौर कंबोज ने शिरकत की और रोटरी क्लब बराड़ा के उप प्रधान बलकार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सरपंच नेहा शर्मा ने की। प्रयास संस्था के प्रधान विशाल सिंगला के दिशा-निर्देशन में केंद्र प्रभारी मोनिका कालड़ा व नीति जैन की देखरेख में केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन नीति जैन द्वारा बखूबी किया गया।

इस अवसर पर संस्था के उप प्रधान डॉ. कुलदीप गुप्ता, अमन गर्ग, राकेश कौशिक, महासचिव सुनील जैन, दिनेश मंगला, सरपंच प्रतिनिधि नीरज वैध, अनु कौशिक, कुसुम चौहान, प्रीति गर्ग, नीरू शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि कुलविंदर कौर कंबोज ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। ऐसे प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को हुनर सीखने और आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने कौशल को पहचानकर आगे बढ़ना चाहिए।

अध्यक्षता कर रही सरपंच नेहा शर्मा ने कहा कि गांव स्तर पर इस प्रकार के केंद्र खुलना बेहद सराहनीय पहल है। इससे महिलाओं को घर के पास ही रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

केंद्र प्रभारी मोनिका कालड़ा ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अग्रणी है,जरूरत है तो आत्मविश्वास की।

उन्होंने कहा कि ये केंद्र महिलाओं के लिए नया अवसर लेकर आया है जहां पर वो हुनर सीख आत्म निर्भर बन सकेंगी।

संस्था के प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि प्रयास संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि संस्था निरंतर इस दिशा में कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे अनेक केंद्र खोले जाएंगे।

Navratan Bharat

Related Articles

Back to top button