ब्रेकिंग न्यूज़

चौधर की लड़ाई में उलझी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी : धामी

 

शाहाबाद मारकण्डा, (देवेन्द्र राय)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी मंगलवार को मीरी पीरी संस्थान पहुंचे, जहां पर हजारों की गिनती में संगत इकट्ठा हुई थी। उल्लेखनीय है कि 20 मार्च को मीरी पीरी संस्थान में बलजीत सिंह दादूवाल अपने साथियों के साथ कब्जा लेने आए थे और उन्होंने यहां पर काफी हंगामा कर मरीजों को परेशान भी किया था। पुलिस प्रशासन ने मीरी पीरी ट्रस्ट के 20 समर्थकों पर एफआईआर दर्ज कर दी थी और सिख समुदाय में काफी रोष था कि पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच नहीं की क्योंकि सरकार दादूवाल को संरक्षण दे रही थी, इस लिए एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन रघुजीत सिंह विर्क, कार्यकारणी सदस्य बलदेव सिंह कैमपूरी, हरभजन सिंह मसाना, सुखसागर सिंह सिरसा, हरकेश सिंह मोहड़ी, जतिंदर पाल सिंह गाबा अंबाला, बिंदर सिंह खलसा कालांवली, रवींद्र सिंह राणा फरीदाबाद, काला सिंह विर्क, मोहनजीत सिंह पानीपत, गुरजीत सिंह कोहली अम्बाला, सुखविंदर सिंह ननयोला, गुरमीत सिंह तलोंके, गुरमीत सिंह सिरसा, सुखजिंदर सिंह मसाना मेम्बर, तथा हरियाणा के कोने कोने से अन्य नेता शाहाबाद मारकण्डा मीरी पीरी संस्थान में पहुंचे। एडवोकेट धामी और रघुजीत सिंह विर्क ने स्पष्ट कहा कि यह एक ट्रस्ट है और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर अब तक मीरी पीरी ट्रस्ट को 145 करोड़ रुपए दे चुकी है और अभी पिछले बजट में आठ करोड़ पास किए गए हैं धामी और विर्क ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कुल बजट 103 करोड़ का है ऐसे में मीरी पीरी की सेवा सम्भाल केवल एसजीपीसी अमृतसर ही कर सकती है। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि मैने 2014 में भी तत्कालीन नेताओं को सुझाव दिया था कि कमेटी को अकाल तख्त साहिब की सरपरस्ती में बनाया जाए लेकिन उन्होंने सरकार के संरक्षण को चुना। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मीरी पीरी पहुंचे पुलिस अधिक्षक चंद्र मोहन को हरियाणा सरकार के नाम मेमोरेंडम सौंपा जिसमें 20 मार्च की घटना को विस्तार से लिखा गया था।

इस अवसर पर सुखवंत सिंह कलसानी प्रधान, मनजीत सिंह खालसा, हरविंदर सिंह बिंद्रा, हरजीत सिंह राणा, जगजीत सिंह मक्कड़, दलजीत सिंह गाबा, परमजीत सिंह गाबा, सुखबीर सिंह बिट्टा, दलविंदर सिंह पप्पू, हरभजन सिंह ठेकेदार, मोहिंदर सिंह सग्गू, हरबंस सिंह गिल, मास्टर हरभजन सिंह सेठी, मोहन सिंह खालसा इत्यादि मौजूद रहे।

 

बॉक्स :-

बेकसूर समर्थकों पर दर्ज मामले रद्द करने की अपील : गाबा

हरियाणा सिख पंथक दल के प्रवक्ता जगदेव सिंह गाबा ने हरियाणा सरकार से अनुरोध किया है कि पुलिस प्रशासन ने मीरी पीरी ट्रस्ट के 20 समर्थकों पर जो एफआईआर दर्ज की है उसे तुरंत वापिस लिया जाए क्योंकि बलजीत सिंह दादूवाल अपने साथियों के साथ मीरी पीरी कब्जा लेने आए थे और उन्होंने वहां मरीजों को भी परेशान किया जगदेव गाबा ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जाए।

Navratan Bharat

Related Articles

Back to top button