Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सिरसा में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी चंद घंटो में पुलिस गिरफ्त में ।

ऐलनाबाद 09 अप्रैल (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार जिला मे संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना सिरसा के अंतर्गत आने वाली जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सिरसा के पुराने हॉस्टल की बिल्डिंग में कंडम सामान चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक को चंद ही घंटो में गिरफ्तार कर लिय है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जेजे कॉलनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि बहुतकनीकी संस्थान सिरसा के प्रिंसिपल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की अज्ञात युवकों ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सिरसा की दीवार फांद कर संस्थान में घुस गए और पुराने हॉस्टल की बिल्डिंग में पड़ा कंडम सामान से लोहे की चौखाटें व एल्यूमीनियम की चादरें चोरी कर मौका से फरार हो गए है । जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शहर थाना शहर सिरसा में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान शहर थाना की जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी रोशन लाल पुत्र धन्ना राम निवासी नेजाडेला,जिला सिरसा को चंद ही घंटों में शहर सिरसा से गिरफ्तार कर लिया । जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा चौखाटें व एल्यूमीनियम की चादरें बरामद कर ली है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल मे भेजा जाएगा ।

Back To Top