Flash Story
यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा
नगर परिषद व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संगठन सशक्त करने, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नगर परिषद व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संगठन सशक्त करने, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

हनुमानगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगर परिषद एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ की ओर से एस एस जैन सभा भवन, भटनेर किले के सामने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हजारो कि संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना, चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना तथा आगामी चुनावों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जिनेंद्र जैन एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिद्ध ूने की । इस दौरान पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेकर आगामी चुनावों को लेकर अपने सुझाव रखे तथा संगठनात्मक मजबूती पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद एवं पंचायती राज चुनाव कांग्रेस संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसंपर्क अभियान को गति देनी होगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची के परीक्षण, नए मतदाताओं से संपर्क, वार्ड एवं पंचायत स्तर पर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस को मजबूत बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष जिनेंद्र जैन एवं संदीप सिद्धू ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी प्रत्येक स्तर पर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने, विभिन्न समितियों के गठन, नियमित बैठकों के आयोजन तथा क्षेत्रवार चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। काग्रेस केक लिये समर्पीत एव निष्ठावान कार्यकर्ता को आनेवाले पंचायती व नगरनिकायो के चुनावों में टिकट देने की प्राथमिकता रहेगी । बैठक के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी नगर परिषद एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठित प्रयासों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर कांग्रेस आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर कृष्ण जैन अध्यक्ष व्यापार मण्डल संगरीया,पूर्व पं.सं.प्रधान प्रतिनिधी संगरीया,पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, पूर्व प्रधान जयदेव भिडासरा, रामनिवास चोयल, प्रेम राज नायक, मनमोहन सोनी जिलाध्यक्ष ओबीसी, भानीराम बगड़िया,पूर्व जिला प्रमुख कविता सोलंकी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रोहित जावा,अश्वनी पारीक जिलाध्यक्ष सेवादल,विजय सिगची,कृष्ण नेहरा, इसाक खान, पूर्व उपसभापति अनिल खीचड़, विनोद जिनागल, सीताराम कड़वा  जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा, अनिल भांभू, गुरमीत सिंह चन्दड़ा, रेशम सिंह बराड़, श्रवण सिंह राठौड़, अमजद प्रधान, इश्क चायनान जिला महासचिव यूथ, पूर्व पार्षद विजेंद्र साईं, सिंधी समाज खजान सिंधी, जाकिर हुसैन एडवोकेट, नवाब खान, लोकेंद्र भाटी,बलराज सिंह,अजमेर सिंह,पन्नू सिंह,मंदर सिंह, राजू बराड़, स्वर्णदीप सिंह,गुरदास सिंह,छगन चिलाना,छगन जैन,चन्द्र मोगा,सोहनलाल सांगा,मानसिंह शाक्य,राजवीर सिंह सिगलीगर, तनवीर खान,मदीना बानो,नवदीप राणा,रणवीर सियाग,पुष्पेन्द्र बैनीवाल,इन्द्रजीत शर्मा,सुरेशदास आदि उपस्थि रहे । मंच संचालन अश्वनी पारीक ने किया । बैठक राष्ट्रीय गान के साथ हुआ ।

Back To Top