Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

नागरिक सोशल मीडिया साइट पर आए लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड करने से बचें :- एसपी दीपक सहारण ।

ऐलनाबाद, 10 अप्रैल (रमेश भार्गव) जिले सिरसा के गांव खैरेकां निवासी एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात ठगों ने मोबाइल हैक कर करीब डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि दिनांक 9 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 8:00 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करने का लिंक प्राप्त हुआ। उक्त लिंक में वाहनों के चालान से संबंधित जानकारी होने का दावा किया गया था। जानकारी के अभाव में पीड़ित ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, फाइल तुरंत उसके मोबाइल में डाउनलोड हो गई।पीड़ित के अनुसार, फाइल डाउनलोड होते ही उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उसके मोबाइल के माध्यम से उसके दो बैंक खातों तक पहुंच बनाकर कुल लगभग 1.5 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर कर ली। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी दीपक सहारण ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना सिरसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त एक आरोपी करण उर्फ सन्नी पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी मनी माजरा चंडीगढ़ को आईटी पार्क चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है और इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड करने से बचें तथा अपने बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखें। यदि किसी के साथ इस प्रकार की घटना होती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।जांच के दौरान जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top