Flash Story
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।
घग्घर के पट्टड़ों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश

गांव ढुकड़ा में हुई लूट की वारदात सुलझी,तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में ।

ऐलनाबाद, 10 अप्रैल (रमेश भार्गव) जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना नाथूसरी चौपटा क्षेत्र की जमाल पुलिस चौकी ने गांव ढुकड़ा में हुई लूट की वारदात को सुलझा लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जमाल पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि, ढुकड़ा निवासी गोपीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात तीन नकाबपोश युवक उसकी ढाणी में घुस आए। आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा दोनों को कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर की तलाशी ली, लेकिन कोई कीमती सामान न मिलने पर उन्होंने पीड़ित की पत्नी के कानों की बालियां और नाक का कोका छीन लिया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना नाथूसरी चौपटा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान जमाल पुलिस चौकी की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए तीन संदिग्ध युवकों को गांव बकरियांवाली से काबू कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र मांगेराम निवासी ढुकड़ा, मदन पुत्र दलबीर और जगदीप पुत्र परविंद्र सिंह निवासी गांव धिगतानियां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उम्मीद है कि जल्द ही छीने गए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए जाएंगे। मामले की जांच जारी है।

Back To Top