Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

भगवती माता बाला सुन्दरी को दिया भगवान परशुराम जन्मोत्सव का प्रथम निमंत्रण

शुभ कार्य देवी-देवताओं के आशीर्वाद से होते है पूरे : कुलवंत राय

शाहाबाद मारकण्डा, (देवेन्द्र राय)। पंचायत ब्राह्मनान शाहाबाद द्वारा 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में पंचायत ब्राह्मनान के प्रधान कुलवंत राय के नेतृत्व में सदस्यों ने कार्यक्रम का प्रथम निमंत्रण माता बाला सुंदरी मंदिर में पहुंचकर माता रानी को दिया। जहां मंदिर के पीठाधीश पंडित सतीश व पीठाधीश पंडित ऋषिराज द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम जयंती का प्रथम निमंत्रण माता रानी को अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में पहुंचकर पंचायत ब्राह्मनान के सदस्यों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ माता बाला सुंदरी की आराधना की और की सुख-समृद्धि तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रधान कुलवंत राय ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक भावना के साथ मनाई जाएगी। जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार हर शुभ कार्य की शुरुआत देवी-देवताओं के आशीर्वाद से की जाती है, इसी के तहत सबसे पहला निमंत्रण भगवती माता बाला सुंदरी को दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर पुण्य के भागीदार बन सके। कुलवंत राय ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वह अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। इस मौके पर उपप्रधान राजेश शर्मा, महासचिव सुरेन्द्र शर्मा, सचिव पीयूष राव, कोषाध्यक्ष अंशुमन गौड़, प्रकल्प प्रमुख राजेन्द्र शर्मा यारा, पंकज वत्स सहित सदस्य मौजूद थे।

Back To Top