Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

पोहडका में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर होगा भव्य समारोह

ऐलनाबाद, 11 अप्रैल( रमेश भार्गव ) संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर 13 अप्रैल सोमवार को गांव पोहड़का में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे डॉ. अंबेडकर भवन, सरकारी स्कूल के सामने आयोजित होगा। आयोजन समिति के अनुसार, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ऐलनाबाद विधायक भगत सिंह बेनीवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत पोहड़का सुमन सहारण करेंगी। समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें वरिष्ठ समाजसेवी, अधिवक्ता, पंचायत प्रतिनिधि व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं। उक्त जानकारी बंसी ब्यावत ने देते हुए बताया कि डा. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, शिक्षा के महत्व और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

Back To Top