Flash Story
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जिला जेल में जागरूकता व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

ऐलनाबाद , 12 अप्रैल( रमेश भार्गव )जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर जिला जेल में महिला बंदियों और वृद्ध बंदियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बंदियों को सुरक्षित मातृत्व, स्वास्थ्य सेवाओं और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान पैनल अधिवक्ता राजिंदर कौर और अलका रानी ने महिला एवं वृद्ध बंदियों को सुरक्षित मातृत्व देखभाल, मुफ्त मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच तथा उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के कानूनी अधिकारों को लेकर भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला जेल सिरसा में सिविल अस्पताल सिरसा के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. अमनदीप, डॉ. पुनित, डॉ. संदीप ऑर्थाे, डॉ. अवतार और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ओजस्विनी सहित नर्सिंग अधिकारी गीता की टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला जेल सिरसा के डिप्टी सुपरिटेंडेंट कुलदीप भी उपस्थित रहे और शिविर के सफल आयोजन में सहयोग दिया।

Back To Top