Flash Story
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।
घग्घर के पट्टड़ों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश

चक 2 NWD रामपुरा (रावतसर) में पूज्य महाराज भादरनाथ जी की बरसी श्रद्धापूर्वक संपन्न

ऐलनाबाद, 11 अप्रैल (रमेश भार्गव) समीपवर्ती राज्य राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर क्षेत्र के चक 2 NWD रामपुरा में पूज्य महाराज भादरनाथ जी की बरसी (बरसोदी) का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में पूज्य सेवानाथ जी महाराज के सान्निध्य में सत्संग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ओंकार नाथ जी महाराज रहे,साथ साथ द्वारका नाथ जी महाराज, खेता नाथ जी महाराज, विजय गिरी जी महाराज,रामानंद जी महाराज हिसार से, सुंदर नाथ जी महाराज, मोमनी नाथ जी महाराज, विश्वनाथ जी महाराज, सेवा नाथ जी महाराज सहित कई संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से सहयोग करते हुए योगदान दिया, जिनमें प्रमुख रूप से—स्क्रेटरी जगदीश जी सुथार जिन्होंने सहयोग स्वरूप 7 लाख ग्यारह हजार रुपए दान दिए
मनोज सोनी (भाजपा नेता), सुधीर सोनी, रतन राय, पवन कुमार, किरण मेघवाल (प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी), सरपंच मंजूबाला रामपुरा मटोरीया धाम से, मैनेजर कानाराम जी चिलक्नी, पूर्ण राम गोदारा, दलीप जी मटोरिया ,नथूराम गोदारा, मनीराम मटोरिया, बालकृष्ण जी, पप्पूराम कागड़ा, हनुमान जी मटोरिया, पूनम गोदारा, केदारराम मटोरिया साहब राम मटोरिया मनीराम मटोरिया लालचंद लीडीया, पप्पू राम काग़ड़ा इंद्राज जी कागड़ा, रतिराम लीडिया महावीर मटोरिया प्रताप सिंह गोदारा मटोरिया, रुघाराम मटोरिया, सुमित रॉय, अमित रॉय, अभिषेक, नीरज आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

Back To Top