Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज की छात्रा रमन ने अंतर-महाविद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

 

​ऐलनाबाद, 13 अप्रैल (रमेश भार्गव) सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल द्वारा आयोजित ‘अंतर-महाविद्यालय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता’ में सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज की छात्रा रमन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा रमन ने ‘व्यापार युद्ध और वैश्विक आर्थिक विकास पर उनका प्रभाव’ विषय पर अपने विचार साझा किए थे।
​इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज की मैनेजमेंट सदस्य डॉली मेहता और प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं के बौद्धिक कौशल और लेखन क्षमता में वृद्धि होती है। यह पूरी प्रतियोगिता असिस्टेंट प्रोफेसर किरणदीप कौर के कुशल मार्गदर्शन और देखरेख में संपन्न हुई। छात्रा की इस सफलता से कॉलेज और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Back To Top