Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

डेयरी से गाय चोरी की वारदात सुलझी, दो आरोपी काबू

ऐलनाबाद, 14 अप्रैल (रमेश भार्गव) एसपी दीपक सहारण के निर्देशानुसार संपत्ति विरुद्ध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना की जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी ने डेयरी से पशुधन गाय चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया आज सुबह राजेश कुमार पुत्र हीरालाल निवासी इंद्रपुरी मोहल्ला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसने कुछ गाय पाल रखी है और वह में डेयरी चलाने का काम करता है । अलसुबह करीब 4:30 बजे जब वह डेयरी में आया तो डेयरी के पास एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी खड़ी दिखाई दी । जब वह डेयरी के नजदीक पहुंचा तो दो नौजवान युवक डेयरी से गाय को गाड़ी में चढ़ा रखी थी और दूसरी को चढ़ा रहे थे दोनों ने मुझे देखकर गाड़ी लेकर मौका से फरार हो गए । पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में पशुधन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जेजे कॉलोनी की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी सुबे लाल पुत्र मनफूल निवासी गांव धिंगतानिया व सूरज पुत्र इंद्राज निवासी गांव नटार को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी व पशुधन गाय को बरामद कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान पशुधन चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

Back To Top