Flash Story
जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हनुमानगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत रोड़ावाली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम
आज श्रीगंगानगर में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
हनुमानगढ़: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर हिस्ट्रीशीटर जसपाल का 28 लाख का मकान फ्रीज
ऐलनाबाद के वरिष्ठ पंजाबी पत्रकार जगतार समालसर पंजाबी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

* झपटमार चोर गिरोह के दो युवक काबू,एक अन्य की पहचान ।

 

ऐलनाबाद, 15 अप्रैल (रमेश भार्गव) एसपी दीपक सहारण के निर्देशानुसार संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बीती 13 अप्रैल 2026 को बैंक कॉलोनी सिरसा क्षेत्र में एक महिला के कानों से बालियां छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिन बैंक कॉलोनी सिरसा की पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैंक कॉलोनी व नहर कॉलोनी के साथ बनी दीवार के पास सीमेंट की बनी कुर्सी पर बैठी थी । इस दौरान एक नकाबपोश नौजवान युवक आया और मेरे कानों की बालियां छपट कर मौका से फरार हो गया । सिविला लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की खैरपुर पुलिस चौकी की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छीना-छपटी की वारदात में संलिप्त आरोपी आयुष उर्फ आशु पुत्र मनोज कुमार निवासी रोड़ी गेट सिरसा हाल जंडीवाली गली खैरपुर सिरसा व साहिल उर्फ मोनू पुत्र विनोद कुमार निवासी बुढाभाणा,जिला सिरसा हाल किराएदार भारत नगर सिरसा को दिल्ली पुलिया सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों दोनों आरोपियों से पूछताछ कि जा रही है और पुछताछ के दौरान छीना-झपटी की अन्य अपराधिक वारदातों का खुल्लासा होने की सम्भावना से इंकार नही किया जा सकता । दोनों आरोपी नशा करने के आदि है और नशे की पूर्ति के लिए छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देते है । सिविला लाइन थाना प्रभारी ने बताया की पूछताछ उपरांत उनकी निशानदेही पर 5 हजार रुपए बरामद कर उनके एक अन्य साथी की पहचान कर ली गई है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर सोने की बालियां बरामद की जाएगी । उन्होने बताया की दोनों आरोपियो को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा जाएगा ।

Back To Top