Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

रोड़ी थाना पुलिस ने 6 ग्राम 400 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक को काबू किया ।

ऐलनाबाद,15 अप्रैल (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6 ग्राम 400 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रोड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि रोड़ी थाना की पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव रोड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जिसने पुलिस वाहन को देखकर अचानक मुड़कर भागने का प्रयास किया। युवक की इस संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।पकड़े गए युवक की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ विक्की पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव रोड़ी, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली, जिसके दौरान उसके कब्जे से 6 ग्राम 400 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।रोड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ कर हेरोइन तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा सके। जांच जारी है नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top