Flash Story
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम

राजस्थान में हनुमानगढ़ का नाम रोशन, नरेंद्र अग्रवाल (कान्हा) ने किया विश्वविद्यालय टॉप

हनुमानगढ़। जिले के लिए गर्व की बात है कि एनएम लॉ कॉलेज, हनुमानगढ़ में अध्ययनरत छात्र नरेंद्र अग्रवाल (कान्हा) ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे राजस्थान में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है। नरेंद्र को राज्यपाल द्वारा गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
नरेंद्र अग्रवाल ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक और विधि शिक्षा एनएम लॉ कॉलेज, हनुमानगढ़ टाउन से ही प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अध्ययन और स्पष्ट लक्ष्य ने उन्हें इस सफलता तक पहुंचाया।
कॉलेज प्रशासन ने नरेंद्र की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया। प्राचार्य एवं संकाय सदस्यों ने कहा कि नरेंद्र की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
नरेंद्र अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Back To Top