Flash Story
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम

मजदूर दिवस पर शहीदों को किया नमन, लाल झंडारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित

हनुमानगढ़। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहीद भगत सिंह यादगार केंद्र में सेंट्रल वेयरहाउस के सदस्यों द्वारा मई दिवस हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लाल झंडारोहण से हुई, जिसमें वेयरहाउस यूनियन के प्रधान शिव कुमार ने ध्वजारोहण कर श्रमिक आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मजदूर और यूनियन सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव वीजी कृष्णन्, सीटू जिला महासचिव शेर सिंह शाक्य और गुरप्रेम सिंह मौजूद रहे। अपने संबोधन में वीजी कृष्णन् ने कहा कि वर्ष 1886 में अमेरिका के मजदूरों द्वारा 8 घंटे के कार्यदिवस की मांग को लेकर की गई ऐतिहासिक हड़ताल ने दुनिया भर के श्रमिकों को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष आज भी प्रासंगिक है और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है।
उन्होंने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों पर चिंता जताते हुए कहा कि नए श्रम कानूनों के जरिए काम के घंटे बढ़ाकर 12 घंटे करने की कोशिश की जा रही है, जो मजदूरों के हित में नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूर वर्ग ऐसे किसी भी फैसले को स्वीकार नहीं करेगा।
इस मौके पर अमित वर्मा, महेश, धनराज, फिरोज, इकबाल, विनय, वली शेर, सुल्तान खान, सुखपाल, सुधीर और राजेश सहित अनेक वेयरहाउस यूनियन सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मजदूर एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Back To Top