Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

वरिष्ठ अधिवक्ता नवरंग चौधरी को दी बार संघ हनुमानगढ़ ने दी श्रद्धांजलि

हनुमानगढ़। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष श्री नवरंग जी चौधरी के आकस्मिक निधन पर बुधवार को बार रूम, हनुमानगढ़ जंक्शन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।
ज्ञात रहे कि श्री नवरंग जी चौधरी का 26 अप्रैल 2026 को हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया था। वे अपने अधिवक्ता जीवन में सदैव अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। उनके नेतृत्व और सक्रियता के चलते वे बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के लगातार तीन बार सदस्य रहे और हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिले के अधिवक्ताओं को एक नई पहचान दिलाई।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. चौधरी एक कर्मठ, निर्भीक और समर्पित अधिवक्ता थे, जिन्होंने हमेशा न्याय और सत्य के पक्ष में आवाज उठाई। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
सभा में अनेक वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. नवरंग चौधरी का निधन अधिवक्ता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने अपने जीवनकाल में जिस तरह से अधिवक्ताओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने और अधिवक्ता समाज के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनीराम पारीक, जय सिंह कुल्हारी, बार संघ रोहित खिच्ची, पूर्व एडीजे महावीर स्वामी, बार संघ पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष अनुज डोडा, पूर्व अध्यक्ष मनेष तंवर, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र माली, पूर्व अध्यक्ष विनोद पारीक, राजेन्द्र भुवाल, जगजीत सिंह जग्गी, रामकुमार खटोड़, लालचंद वर्मा, अमित गोदारा, रघुवीर वर्मा, राहुल बिस्सा, राजकुमार बागोरिया, नवीन बाकोलिया, नितिन छाबड़ा, नूर आलम, रमेश कुमार स्वामी, कुलदीप जम्मू, यादवेन्द्र सिंह सेखों, बृजमोहन बिश्नोई, विमल कीर्ति, कमल बिश्नोई, राजीव चौधरी, विनोद कुमार वर्मा, ध्रुव कुमार, राजेन्द्र बेनीवाल, महेश शर्मा, राजीव गिल्ला, संजय गोदारा, राजेन्द्र सिंह सहारण, दलीप सारस्वत, दिनेश दाधीच, भगवानदास रोहिल्ला, राजेन्द्र सिंह मोट्यार, मधुसुदन, राजेन्द्र पारीक, मोहित चौधरी, आशीष भीड़ासरा, लोक अभियोजक पवन श्रीवास्वत, गणेश गिल्होत्रा व अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

Back To Top