Flash Story
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक संगठन का करेगी विस्तार : चंद्र शेखर धरणी
दिल्ली के जंतर मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक को इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया
06 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
राजस्थान के सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
श्रीमद्भागवत कथा में विवाहोत्सव की रही धूम, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मनाया उत्सव
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर

अष्टम पोषण पखवाड़ा के समापन पर पोषण मेले का आयोजन, व्यंजनों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

हनुमानगढ़। बाल विकास परियोजना अधिकारी, हनुमानगढ़ ग्रामीण के तत्वावधान में अष्टम पोषण पखवाड़ा के समापन अवसर पर शुक्रवार को पोषण मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक “जीवन के प्रथम 6 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास” थीम पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के प्रति परिवार और समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के तहत ब्लॉक हनुमानगढ़ के आठ परिक्षेत्रों से मानदेय कार्मिकों एवं महिला पर्यवेक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय और सुलभ सामग्री से तैयार किए गए पौष्टिक आहार को प्रस्तुत किया गया। यह प्रदर्शनी आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान पोषण पखवाड़े के अंतर्गत किए गए जन-जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक श्रीमती ज्योति रेपस्वाल एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुनीता शर्मा ने मेले में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन के प्रारंभिक छह वर्ष उनके मस्तिष्क के समुचित विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए इस अवधि में संतुलित एवं पौष्टिक आहार देना बेहद आवश्यक है।
महिला पर्यवेक्षक श्रीमती कमलजीत कौर ने आमजन को आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध पोषाहार के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर में उपलब्ध साधारण सामग्री से भी बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है। साथ ही जंक फूड के दुष्परिणामों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
मेले में भाग लेने वाली सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री मदन लाल सुखीजा और किरण कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर राजेश लेखरा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक श्रीमती रजनी, टीना, संतोष खीचड़, रजवन्त कौर, जगदीश कौर एवं ब्लॉक समन्वयक निशांत कुमार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Back To Top