Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने की स्व-गणना, क्षेत्रवासियों से किया अधिकतम भागीदारी का आह्वान*

चूरू, 02 मई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने शुक्रवार को जनगणना -2027 के पहले चरण अंतर्गत शुरू हुए स्वगणना गतिविधि में भाग लिया और क्षेत्रवासियों से भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। शुक्रवार को चूरू नगरपरिषद की टीम ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष के आवास पहुंचकर स्वगणना चरण की जानकारी दी और प्रक्रिया पूर्ण की।

 

इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि डिजिटल रूप से जनगणना गतिविधि का आयोजन सरकार के डिजिटल इंडिया की दिशा में मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य की योजनाओं और विकास का आधार है। उन्होंने डिजिटल माध्यम की सराहना करते हुए कहा कि “स्व-गणना” पोर्टल के माध्यम से आमजन बिना किसी बाधा के, घर बैठे अपनी और अपने परिवार की जानकारी सुरक्षित रूप से साझा कर सकते हैं। उन्होने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि सभी नागरिक अपनी स्व-गणना सुनिश्चित करें ताकि देश के विकास के लिए सटीक डेटा संकलित किया जा सके। नागरिक स्वयं आगे आकर अपनी गणना करें और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

Back To Top