Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

बीडी मोटर्स पर धरना, बोलेरो कैंपर की रिपेयरिंग में देरी से भड़का आक्रोश*

इस

*दो माह बाद भी वाहन नहीं मिला, कंपनी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी*

हनुमानगढ़। जिला मुख्यालय के सतीपुरा बाईपास रोड स्थित बीडी मोटर्स (महिंद्रा शोरूम) पर शुक्रवार को कंपनी प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह राठौड़ व उनके सर्मथकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कंपनी के कर्मचारियों और प्रतिनिधियों ने अपनी बोलेरो कैंपर गाड़ी की रिपेयरिंग में हो रही देरी को लेकर शोरूम प्रबंधन के खिलाफ धरना देते हुए रोष जताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कंपनी प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी कंपनी खनन कार्यों के लिए महिंद्रा बोलेरो कैंपर वाहनों का उपयोग करती है। उन्होंने कहा कि उनकी एक गाड़ी (आरजे 19 जीके 5292) का 9 मार्च 2026 को एक कार से एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद वाहन को रिपेयरिंग और इंश्योरेंस क्लेम प्रक्रिया के लिए उसी दिन बीडी मोटर्स में जमा करवा दिया गया था।

गजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि घटना को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद शोरूम प्रबंधन वाहन को ठीक कर वापस नहीं दे पाया है। उन्होंने इसे लापरवाही करार देते हुए कहा कि वाहन के लंबे समय तक खड़े रहने से कंपनी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही गाड़ी नहीं सौंपी गई तो कंपनी के सभी कर्मचारी मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।

धरना प्रदर्शन में पंवन सिंह, कमल सिंह, विनोद कुमार, धर्मेंद्र यादव, मंजीत सिंह, चंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह, उमेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रूप सिंह, महीपाल सिंह, राहुल सिंह, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, संजय कुमार, पंकज कुमार और अनिल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में शोरूम प्रबंधन से जल्द समाधान की मांग की।

वहीं, दूसरी ओर बीडी मोटर्स के बॉडी शॉप मैनेजर ओम प्रकाश ने कंपनी की ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वाहन मार्च माह में प्राप्त हुआ था और डेंटिंग व पेंटिंग का कार्य पूरी तरह पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि देरी का मुख्य कारण महिंद्रा कंपनी से संबंधित एक विशेष स्पेयर पार्ट का उपलब्ध न होना है।

ओम प्रकाश ने कहा कि संबंधित पार्ट का ऑर्डर पहले ही किया जा चुका है और कंपनी को आश्वासन दिया गया है कि 12 मई तक वह पार्ट उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही पार्ट मिलेगा, वाहन को पूरी तरह तैयार कर ग्राहक को सौंप दिया जाएगा।

Back To Top