Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़ जिले में हुई ‘ए’ श्रेणी की हथियारबंद नाकाबंदी

हनुमानगढ़ पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर तथा महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज, बीकानेर के निर्देशों की पालना में आज दिनांक 07 मई 2026 को जिला हनुमानगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सायं 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सघन एवं प्रभावी ‘ए’ श्रेणी (A-Category) हथियारबंद नाकाबंदी की गई।

 

नरेंद्र सिंह मीना , जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ द्वारा जिला मुख्यालय के विभिन्न नाकाबंदी पॉइंट्स का औचक निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर द्वारा भी अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में फील्ड में रहकर नाकाबंदी का प्रभावी निरीक्षण व पर्यवेक्षण किया गया।

नाकाबंदी के दौरान की गई मुख्य गतिविधियां:

• अधिकारियों की मुस्तैदी: जिले के समस्त थानाधिकारी (SHOs) और वृत्ताधिकारी (COs) अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित पॉइंट्स पर मय हथियारबंद जाब्ता उपस्थित रहे।

• सघन तलाशी अभियान: नाकाबंदी के दौरान मुख्य रूप से चोरी के वाहनों की धरपकड़, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, संदिग्ध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से तलाशी ली गई।

• वाहन चोरी पर अंकुश: पूर्व में चोरी हुए वाहनों के रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर की जांच की गई तथा वाहन स्वामियों के दस्तावेजों का मिलान किया गया।

• सतर्कता एवं निर्देश: जिले की सीमाओं पर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन पर कड़ी नजर रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अपराधियों के आवागमन को रोका जा सके।

इस विशेष नाकाबंदी का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधियों में भय पैदा करना तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करना है।

 

 

सोशल मीडिया सेल,

जिला पुलिस हनुमानगढ़ (राजस्थान)

Back To Top