Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हनुमानगढ़ में नर्सिंग विद्यार्थियों का स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न*

हनुमानगढ़। राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र, हनुमानगढ़ परिसर में आज ‘मिस लोरेंस नाईटेंगल ओथ सेरेमनी एण्ड मोटिवेशनल वेलकम प्रोग्रामÓ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी, श्री राजेन्द्र शर्मा एवं डॉ. शिवइन्द्र पाल सिंह उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नवनीत शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने कार्य के प्रति सजगता, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत शर्मा ने एएनएम प्रथम वर्ष एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को नाईटेंगल शपथ दिलाई। वहीं श्री राजेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिeलाकर स्वच्छता एवं अनुशासन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीमती राज औलख को राज्य स्तरीय ‘लोरेंस नाईटेंगल अवार्डÓ प्राप्त होने पर समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री नरेन्द्र कौशिक, श्रीमती कान्ता कूकणा, श्रीमती मोनिका, श्रीमती सुमन कुमारी, श्री भैरू सिंह जोधा, श्री निर्मल सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Back To Top