Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर जिले भर में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी; एसपी ने पॉइंट जांचे, एएसपी ने किया सुपरविजन*


हनुमानगढ़ । श्री ओम प्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस (IG), बीकानेर रेंज बीकानेर के निर्देशानुसार आज जिले भर में कानून व्यवस्था व सुरक्षा के मद्देनजर ‘ए’ श्रेणी की विशेष नाकाबंदी की गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह मीना के नेतृत्व में पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में मुस्तैदी दिखाई।
*समय: आज दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक।*
*क्षेत्र: जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पॉइंटों पर।*
*अधिकारियों ने संभाली व्यवस्था*
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) हनुमानगढ़ तथा नोहर के सुपरविजन में पूरी नाकाबंदी का संचालन किया गया। सभी थाना अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौके पर मौजूद रहे, वहीं वृत्ताधिकारी गण (COs) भी अपने-अपने वृत्त क्षेत्र के नाकाबंदी पॉइंटों पर तैनात रहे।
*एसपी ने किया औचक निरीक्षण*
नाकाबंदी के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह मीना ने स्वयं जिला मुख्यालय और सदर थाना क्षेत्र के नाकाबंदी पॉइंटों का औचक निरीक्षण किया।

*निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्देश:*

एसपी साहब ने मौके पर तैनात पुलिस जाब्ते को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन तलाशी ली गई।

Back To Top