Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हनुमानगढ़ में सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग, आप ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़। जिला मुख्यालय पर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने टाउन और जंक्शन के बीच सिटी बस सेवा पुनः शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे आमजन को सस्ती और सुविधाजनक यातायात सुविधा मिल सकेगी।
पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने बताया कि हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय टाउन और जंक्शन दो हिस्सों में विभाजित है, जहां जिला स्तरीय कार्यालय, न्यायालय, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, शिक्षण संस्थान तथा अन्य प्रमुख सरकारी कार्यालय स्थित हैं। दोनों क्षेत्रों के बीच प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन वर्तमान में सार्वजनिक परिवहन की प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने बताया कि पहले महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय से कलक्ट्रेट और धानमंडी तक सिटी बसों का संचालन होता था, जो पिछले कुछ समय से बंद है। लगभग 15 किलोमीटर लंबे इस क्षेत्र में सिटी बसें आमजन के लिए सबसे किफायती और सुलभ परिवहन साधन साबित हो सकती हैं।
बेनीवाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान में सार्वजनिक परिवहन के नाम पर केवल ऑटो और ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं, जो कम दूरी के लिए भी अपेक्षाकृत अधिक किराया वसूलते हैं। इससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं बड़ी संख्या में ऑटो और ई-रिक्शा संचालित होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में सुझाव दिया गया कि सिटी बसों के संचालन के लिए निजी बसों के साथ-साथ राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का भी उपयोग किया जा सकता है। पार्टी ने प्रशासन से संबंधित विभागों और हितधारकों की बैठक बुलाकर जल्द समाधान निकालने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन सचिव राजवीर माली, लीलाधर, ललित स्वामी, जयपाल स्वामी, दयानंद झा, गोपाल वर्मा, सतपाल सोनी, गुलशन सोनी, छोटूराम भार्गव, बनवारी लाल, मदन लाल, मुकेश कुमार, राजकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back To Top