Flash Story
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान को लेकर प्रशासन गंभीर, विभागों के समन्वय से बनेगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था
पक्कासारणा स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने सीडीईओ को सौंपा ज्ञापन
दूध में मिलावट पर सख्ती जारी: जांच अभियान के तहत चार सैंपल लिए, बीकानेर लैब भेजे
शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे मासूम और निर्दोष बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल और कील लगी लाठियों से बेरहमी से पीटने और लड़कियों के कपड़े फाड़ने की घटना बेहद निंदनीय: अभय चौटाला
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा :- एसपी दीपक सहारण
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को करियर एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे सांसद कुलदीप इंदौरा के निवास, पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा का जाना कुशलक्षेम*
वीर शहीद मेजर विकास भांभू के नाम पर होगा हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज
माइक थामते ही पत्रकार नहीं बन जाता कोई: फर्जी पत्रकारिता के बढ़ते चलन ने खड़े किए गंभीर सवाल

संपर्क सभा में जवानों की समस्याओं का हुआ समाधान*

 

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवान का सम्मान, विधायक ने सुविधाओं के विस्तार का दिया आश्वासन*

हनुमानगढ़। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को संपर्क सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों और जवानों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभा का आयोजन समादेष्टा प्रियंका कड़वासरा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों और स्वयंसेवकों की समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाना रहा।

संपर्क सभा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गणेशराज बंसल तथा पुलिस उपाधीक्षक राज कंवर ने शिरकत की। दोनों अतिथियों ने गृह रक्षा विभाग के जवानों और स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आपदा, कानून व्यवस्था और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में गृह रक्षकों की भूमिका हमेशा सराहनीय रही है।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवान जगराज सिंह (बेल्ट संख्या 172) को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं की प्रशंसा करते हुए अन्य जवानों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित जवानों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

संपर्क सभा में जवानों और स्वयंसेवकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को अतिथियों के समक्ष रखा। विधायक गणेशराज बंसल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए बजट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि स्वयंसेवकों और जवानों को बेहतर तथा सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

पुलिस उपाधीक्षक राज कंवर ने भी जवानों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गृह रक्षा विभाग के जवान समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं तथा उनकी भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रहती है।

कार्यक्रम में रणवीर गिरी, आशिक अली, अजय, जसवीर, इंद्र निनानिया, हरीश चमोली, जसवंत, सत्यनारायण, अमरजीत सहित अनेक सदस्य एवं जवान उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Back To Top