Flash Story
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान को लेकर प्रशासन गंभीर, विभागों के समन्वय से बनेगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था
पक्कासारणा स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने सीडीईओ को सौंपा ज्ञापन
दूध में मिलावट पर सख्ती जारी: जांच अभियान के तहत चार सैंपल लिए, बीकानेर लैब भेजे
शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे मासूम और निर्दोष बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल और कील लगी लाठियों से बेरहमी से पीटने और लड़कियों के कपड़े फाड़ने की घटना बेहद निंदनीय: अभय चौटाला
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा :- एसपी दीपक सहारण
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को करियर एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे सांसद कुलदीप इंदौरा के निवास, पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा का जाना कुशलक्षेम*
वीर शहीद मेजर विकास भांभू के नाम पर होगा हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज
माइक थामते ही पत्रकार नहीं बन जाता कोई: फर्जी पत्रकारिता के बढ़ते चलन ने खड़े किए गंभीर सवाल

नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत टिब्बी में नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 55 मरीज हुए लाभान्वित

हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार नशामुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई, हनुमानगढ़ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिब्बी में नशा मुक्ति एवं मनोरोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 55 मरीजों को परामर्श, उपचार एवं नि:शुल्क दवाओं का वितरण कर लाभान्वित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ मनोरोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. सोलंकी, बीसीएमओ डॉ. रितिका पारीक, जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से डीपीओ अंजू बाला, त्रिलोकेश्वर शर्मा, एनसीडी काउंसलर पवन कुमार तथा श्रीमती मीनाक्षी भिड़ासरा उपस्थित रहे। शिविर के दौरान डॉ. ओ.पी. सोलंकी ने मरीजों एवं उनके परिजनों को मानसिक रोगों, नशे की लत के दुष्प्रभावों तथा उपलब्ध उपचार सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को आयोजित होने वाले नशा मुक्ति एवं मनोरोग शिविरों के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने लोगों से समय पर उपचार एवं नियमित काउंसलिंग के माध्यम से नशा छोडऩे का संकल्प लेने का आह्वान किया।

शिविर में विभिन्न मानसिक एवं नशा संबंधी समस्याओं से ग्रसित मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। कुल 15 नशा पीडि़त मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें से एक मरीज ने नशा छोडऩे की इच्छा व्यक्त की। विशेषज्ञों द्वारा उसकी विस्तृत काउंसलिंग कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नियमित उपचार प्राप्त कर रहे 36 मरीजों का फॉलोअप किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, तनाव का प्रभावी प्रबंधन करने तथा किसी भी प्रकार के मानसिक रोग के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

Back To Top