Flash Story
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी
बार संघ अध्यक्ष रोहित खींची को व्हाट्सऐप कॉल पर धमकी का आरोप

पांच दिन बाद भी लापता युवती का सुराग नहीं, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप

हनुमानगढ़। 2 केएनजे स्थित भाम्भू ईंट उद्योग में कार्यरत मजदूर परिवार की 20 वर्षीय युवती के लापता होने के पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों और मजदूरों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को भट्टा मालिक वेद भाम्भू एवं सरपंच बलदेव मक्कासर के नेतृत्व में परिजन और ईंट भट्टे के मजदूर पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन पहुंचे तथा थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में मनोरमा पत्नी राजकुमार ने बताया कि उनकी पुत्री माधुरी उर्फ जानकी (20 वर्ष 8 माह) 21 जून 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका। युवती का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि 23 जून को पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए आवेदन देने के बावजूद पांच दिन बीत जाने पर भी पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते गंभीरता से जांच की जाती तो युवती का सुराग मिल सकता था।
ज्ञापन में यह भी आशंका व्यक्त की गई है कि अजय उर्फ अजू पुत्र लखाराम, निवासी जोइया ईंट उद्योग, युवती को अपने साथ ले गया है। परिजनों ने पुलिस से उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने तथा सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच करने की मांग की।
भट्टा मालिक वेद भाम्भू और सरपंच बलदेव मक्कासर ने कहा कि मजदूर परिवार न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस के पास पहुंचा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिवार बेहद चिंतित और परेशान है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ईंट भट्टे के मजदूर एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर लापता युवती का शीघ्र पता लगाने की मांग की।

Back To Top